फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ई-रिक्शा पलटने से घायल की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। मिड्ढा गांव के सामने सदाफल आश्रम के पास गुरुवार शाम को एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में घायल युवक अजहर अली की शुक्रवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिड्ढा गांव निवासी मोटर मैकेनिक अजहर अली (36) जापलिनगंज से दुकान बंद कर लौट रहे थे। ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से वाराणसी रेफर किया गया। परिजन उन्हें मऊ ले गए, फिर वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। अजहर घर के इकलौते कमाऊ पुत्र थे। उनकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी, जिससे दो बेटी और एक बेटा है। परिवार में इस घटना से कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें