फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में दर्दनाक हादसा: स्कूल में बिजली के खंभे पर लटकते तार से चिपके दो चचेरे भाई, हालत गंभीर

Sat, 11 Oct 2025 11:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में दो बच्चे बिजली के खंभे से लटक रहे तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेल्थरारोड तहसील के सीयर शिक्षा क्षेत्र के चक इमिलिया प्राथमिक स्कूल में शनिवार को परिसर में बिजली के खंभे से लटक रहे तार की चपेट में आने से दो चचेरे भाई दीपांशु राजभर (9) व विवेक राजभर (9) झुलस गए। प्रधानाचार्य सुमन सिंह ने दौड़कर दोनों बच्चों को बचाया। इलाज के लिए सीएचसी भेजा। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।

विज्ञापन


चक इमिलिया प्राथमिक स्कूल के पास बिजली निगम की तरफ से खंभा लगाकर उससे लाइन आगे जल निगम की टंकी तक खींची जा रही है। तार में कनेक्शन नहीं दिया गया है। गांव में बिजली का तार न होने से ग्रामीण तीन से चार सौ मीटर दूर मेन रोड से केबल से लाइन जलाते हैं। ग्रामीण स्कूल के पास बिजली के खंभे से केबल को बांध कर आगे बांस बल्ली के सहारे ले गए हैं।

उसी केबल में कट होने से बिजली के लटक रहे तार में करंट आ रहा था। स्कूल में लंच की छुट्टी के समय खेल रहे दोनों चचेरे भाई करंट की जद में आ कर छटपटाने लगे। उन्हें देख प्रधानाचार्या सुमन सिंह दौड़कर दोनों छात्रों को विद्युत पोल से दूर किया। उन्हें भी करंट के हल्के झटके लगनेे से अचेत हो गईं।
विज्ञापन


शिक्षकों ने उन्हें भी इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को अगवगत कराया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह भी मऊ अस्पताल पहुंच घायल बच्चों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की। हादसे के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई।

विज्ञापन

नहीं बचेंगे लापरवाह शिक्षक एवं अधिकारी, गायब मिले दो शिक्षक : बीईओ

खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे ने बताया कि प्राथमिक स्कूल में बिजली का पोल में केबल बांधकर ग्रामीण लाइन खींचे हैं। केबल कटने से तार में करंट आने से दो छात्र गंभीर रूप से झुलसे हैं। दोनों छात्रों की हालत ठीक है। क्लास से बिजली पोल तक बच्चों के पहुंचने को लेकर शिक्षकों की जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने बताया कि हादसे के समय प्रधानाध्यापक सुमन सिंह एवं सहायक अध्यापक राशि गुप्ता मौजूद थीं और प्रधानाध्यापक ने बच्चे को बचाने की कोशिश की है।

तैनात पांच शिक्षकों में एक छुट्टी पर थी जबकि दो शिक्षामित्र बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल परिसर में विद्युत पोल के संभावित खतरे को लेकर स्कूल प्रशासन ने भी बिजली निगम को सूचित किया गया था, लेकिन बिजली निगम की लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया। उन्होंने भी स्कूल में विद्युत कनेक्शन न होने का दावा किया। जबकि स्कूल में पंखे एवं लाइट लगे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें