फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो सगे भाइयों के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़ (बलिया)। कस्बे के एक मुहल्ला निवासी दो सगे भाइयों के साथ पड़ोस के एक दुकानदार ने मंगलवार को अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों भाइयों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को पीड़ितों की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कस्बा निवासी एक महिला ने बुधवार को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे 8 और 9 वर्ष के उसके दोनों बेटे पड़ोसी की दुकान के पास खेल रहे थे। दुकानदार ने बच्चों को प्रलोभन देकर अंदर बुलाया और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों बच्चों ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों बच्चों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों भाइयों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें