फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में स्नान करते वक्त दो बालक डूबे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र के बिनहा गांव में रविवार की शाम गांव के बगल स्थित डीहा बाबा के पोखरा में स्नान करते समय ममेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अभिषेक गोंड (8) पुत्र मानिकचंद गोंड निवासी बिनहा थाना सहतवार तथा अपने मामा के यहां आया प्रिंस गोंड (7) पुत्र जितेंद्र गोंड निवासी नूरपुर थाना रेवती गांव के बगल स्थित डीह बाबा के पोखरे में स्नान कर रहे थे। जिन्हें गांव के कुछ लोगों ने नहाने से मना कर पोखरे से भगा दिया, लेकिन फिर दोनो पुन: पोखरे में जाकर स्नान करने लगे और गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्चों को पोखरे से बाहर निकाला और दोनो को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें