बाइक तेज रफ्तार में होने कारण चालक नियंत्रण खो बैठा
- फोटो : अमर उजाला
सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार दो भाइयों में एक की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की हालत नाजुक है। पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लेने के साथ मृतक युवक के शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के वकवां निवासी दो भाई श्रीराम गुप्ता (35) एवं नन्दलाल गुप्ता (40) एक साथ बाइक पर सवार होकर रतनपुरा से अपने गांव आ रहे थे। अभी सूर्यपुरा के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
श्रीराम का जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नंदलाल जीवन-मरण के बीच जूझ रहा है। उधर दूसरी बाइक सवार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान पुर निवासी सुमित राजभर (22)एवं मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी निवासी रामप्रीत (18) जो दूसरी बाइक पर सवार होकर मनियर से अपने गांव जा रहे थे और रास्ते में हादसे हो गया।
मृतक तथा घायलों के गांव खबर पहुंचते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। नंदलाल और रामप्रीत को वाराणसी रेफर किया गया है। उधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेने के साथ ही मृतक युवक के शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।