फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने सामने हुई बाइक की टक्कर में चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। बस स्टैंड के पास दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को पीएचसी मनियर पहुंचाया, जहां से एक की हालत नाजुुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सहतवार के बघांव निवासी राम नाथ चौबे (57) और बांसडीह कचहरी, बांसडीह निवासी महेश राम एक ही बाइक पर सवार होकर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई से लौट रहे थे। बाइक महेश राम चला रहे थे। उधर, एक बाइक पर सवार नीलेश पासवान (29) निवासी छितौनी और सुधीर पासवान (30) बघौता बहदुरा थाना मनियर सिकंदरपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक मनियर बस स्टैंड के पास पहुंची कि आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें