फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा-नगरा मार्ग स्थित चचया गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर भीमपुरा पुलिस स्कार्पियो को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों द्वारा पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गयी है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा निवासी रोहित चौहान 35 अपने मौसी के लड़के मऊ जनपद के परसिया रवि चौहान 30 के साथ एक ही बाइक से अपने रिश्तेदारी भीमपुरा थाना क्षेत्र के करौदी गांव में गए थे। रिश्तेदारी से अपने गांव कठौड़ा जा रहे थे अभी वे चचया गांव के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दिया। वहीं स्कार्पियो के टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने घायल दोनों युवकों को पीएचसी नगरा पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर स्कार्पियो सवार पुरुष व महिला भीमपुरा थाना क्षेत्र के मधुकीपुर में गाड़ी खड़ी कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर भीमपुरा पुलिस ने स्कार्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें