फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में बनेंगे दो बड़े नाले, शासन को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बारिश के बाद जल जमाव की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों के लिए राहत की खबर है। नगर पालिका प्रशासन ने जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए दस करोड़ की लागत से शहर में दो बड़े नालों के निर्माण का प्रस्ताव नगरीय विकास विभाग को भेजा है। इनकी लंबाई करीब तीन किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

नपा प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में पहले नाले को ओक्डेनगंज और दूसरे नाले को सतनीसराय क्षेत्र में बनाएं जाने की योजना है। दोनों नालों का निर्माण हो जाने के बाद से शहर की 50 हजार की आबादी को जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके गी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नगर में दो बड़े नालों के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन भेजा गया है। जनता को जलजमाव की सालों पुरानी समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें