फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खड़े ट्रक से रिफाइंड तेल की चोरी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। एनएच 31 वैना गांव के दानी गिरी मठिया में मंगलवार की रात खड़े ट्रक से रिफाइंड तेल चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। निखिल पांडेय निवासी चंदाडीह उभांव व हरिओम यादव निवासी अगरौली (दोपही) को तीखा गांव के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से एक बोलेरो व रिफाइंड तेल की 12 पेटी बरामद की।
विज्ञापन

फेफना थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को दानी गिरी के मठिया गांव के सामने हाईवे किनारे खड़े रिफाइंड लदे ट्रक से चोरी का मामला आया था। चालक मनोज गिरी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सीसी कैमरे के फुटेज व अन्य सबूत के आधार पर पुलिस ने तीखा गांव के पास से निखिल पाण्डेय व हरिओम यादव को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर बोलेरो बरामद कर सीज किया।
पूछताछ में निखिल ने बताया कि रात के समय बोलेरो लेकर हाईवे पर निकलते थे। सड़क किनारे कोई ट्रक दिख जाता तो चोरी करते। चोरी का सामान बेच कर शौक व खाने पीने पर खर्च करते थे। अभियुक्त निखिल पांडेय पर विभिन्न थाना पर चोरी सहित अन्य मामले के सात प्राथमिकी दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें