फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पकड़ी पुलिस ने सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर तिलक भाटी तिराहे से वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता बिजुली यादव उर्फ अमित यादव पुत्र निवासी ग्राम ब्रह्माइन थाना सुखपुरा तथा रवि आनंद वर्मा निवासी ग्राम देवकली थाना सुखपुरा बताया।
विज्ञापन

आरोपियों ने 12 दिसंबर को नेहरु नगर सहुलाई में आई बरात में चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था। बिजुली यादव उर्फ अमित यादव के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। घटना का खुलासा करते हुए पकड़ी थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि बीते 12 दिसंबर को देवकली से बारात नेहरू नगर सहुलाई निवासी तूफानी राम के घर आई थी। जहां शादी समारोह में खाना खाते समय बरातियों ने आपस में विवाद कर लिया था। इस दौरान ही दोनों आरोपी मनीष राम को मारने पीटने लगे। अमित ने जेब से चाकू निकालकर मनीष के पेट में घोंप कर घायल कर दिया था, जिसका इलाज बनारस में चल रहा है।
वादी मंटू राम की तहरीर पर थाना पकड़ी में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी के अलावा उप निरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय, जय प्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, राहुल यादव, आनंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें