फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फ्रॉड कर खाते से निकाले बीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों द्वारा बैंकों से जुड़े खाताधारकों के बचत बैंक खाते से ऑनलाइन फ्रॉड करके पैसे निकाले जा रहे हैं। गत मंगलवार को नगर निवासी संजय कुमार गुप्ता के खाते से दो बार में 10-10 हजार रुपये निकाले गए। इसकी जानकारी जब खाताधारकों हुई तो वह चौंक पड़ा तथा बैंक मैनेजर से इसकी शिकायत की, लेकिन बैंक के स्तर से कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे बैंक की भूमिका पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्र को दी। चौकी प्रभारी ने यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक से मुलाकात की तथा लोगों के खाते से ऑनलाइन निकल रहे पैसे की तकनीकी जानकारी प्राप्त की। शाखा प्रबंधक ने कहा कि खाताधारकों की शिकायत को संबंधित अधिकारियों को ईमेल से भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले छह माह के दौरान भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक के एक दर्जन बचत खाताधारकों के खाते से ऑनलाइन ठगी कर पैसे निकाले जा चुके हैं। सभी पैसे आधार कार्ड लिंक के जरिए निकाला गया है। ठगी के शिकार लोगों द्वारा बैंक प्रबंधन से शिकायत करने पर सिर्फ कार्यवाही का आश्वासन दिया जाता है। व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू के नेतृत्व में व्यापारियों का शिष्टमंडल चौकी प्रभारी एके मिश्र से मिला। शिष्टमंडल ने चौकी प्रभारी को अवगत कराया कि ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं से खाताधारकों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। चौकी प्रभारी ने प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें