क्षेत्र के हिता का पुरा गांव के पोखरा के पास शुक्रवार की रात हाईटेंशन तार टूटकर गिरने के बाद एक भैंस उसकी चपेट में आ गई। करेंट लगने से भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र रसड़ा पहुंचे तथा शहर की आपूर्ति बंद करा दी। इसके बाद मुआवजे की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद भोर में आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान बिजली नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रसड़ा क्षेत्र के हिता का पुरा निवासी बाबूलाल राजभर की भैंस दरवाजे के पास खूंटे से बधी थी। तभी रात लगभग 11 बजे हाईटेंशन तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया। जिससे फागु लाल राजभर की भैंस करेंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
गांव वालों ने रसड़ा विद्युत उपकेंद्र पर रात में ही पहुंच कर आपूर्ति बद करा दिया। विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया और शहर का पूरी आपूर्ति टाउन वन और टाउन टू बंद करा दिया। रात 02 बजे सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी डीके चौधरी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद आपूर्ति बहाल कराया।