फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

Sat, 24 Sep 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
उड़ी के शहीदों की याद में कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देते दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल के छात्र।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को कस्बा स्थित एक कटरा में हुई। जिसमें विगत दिनों उड़ी में हुए आतंकवादी हमले की घोर निंदा करते हुए शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला महासचिव नियामुलहक खान ने कहा कि जब-जब भारत द्वारा शांति के लिए प्रयास किया गया है, तब-तब पाकिस्तान ने पीठ में छुरा घोंपने का कार्य किया है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार कार्रवाई करने के बजाए मूकदर्शक बनी हुई है। खुर्शीद खान, एन आबिद अली, भोला खान, हसन राजा, महताब खान, मकबूल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, क्षेत्र के ज्ञान कुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी बंशीबाजार के प्रांगण से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। जो बंशीबाजार चट्टी सहित अगल-बगल के गांव में भ्रमण करने के बाद विद्यालय पर पहुंचा। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र नाथ सिंह, प्रधानाचार्य सुधा पांडेय आदि मौजूद रहे। बासडीहरोडः क्षेत्र के बाजार में शुक्रवार की देर शाम पाकिस्तान के खिलाफ युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हाथ में मोमबत्ती लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।  जिपंस शैलेश यादव, ग्राम प्रधान राजकुमार, सोनू कुमार, पंकज, दीपक, गोलू आदि मौजूद रहे। बांसडीहः घोघा चट्टी स्थित फ्यूचर गुरु क्लासेस के प्रबंधक प्रमोद प्रियदर्शन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने  कैंडल मार्च निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया। शैलेंद्र सिंह, राकेश भारद्वाज, चंदन शर्मा,  अंशुमान पांडेय, लाल साहब, मणिकांत आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें