बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संबलपुर सिलहटा गांव में मंगलवार की रात ट्यूबवेल के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पीड़िताें ने एक-दूसरे के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के संबलपुर सिलहटा गांव निवासी सूर्यनाथ राजभर और श्याम बिहारी राजभर के बीच ट्यूबवेल के बंटवारे को कहासुनी होने लगी। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के सूर्यनाथ राजभर (62), फतेह बहादुर राजभर (18) गंभीर रूप से घायल हो गए है।
जबकि दूसरे पक्ष से श्यामबिहारी राजभर (50) उनकी पत्नी कौशल्या देवी (50) तथा पुत्र सचिन राजभर (15) गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं एक दूसरी घटना में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें चले लाठी-डंडे में तीन महिलाओं सहित दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को रसड़ा सीएससी पहुंचाया।
कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी ओमप्रकाश ठाकुर और स्वामीनाथ सिंह के बीच पागल लड़की को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि देखते-देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के ओमप्रकाश ठाकुर (50), विकास ठाकुर (15) पुत्र ओमप्रकाश ठाकुर, आकाश ठाकुर (16) पुत्र ओमप्रकाश ठाकुर तथा दूसरे पक्ष की प्रमिला सिंह (45) पत्नी स्वामीनाथ सिंह, बुद्धि देवी (30) पत्नी निरंजन सिंह, अमित सिंह (18), राधा सिंह (20) पुत्री स्वामीनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस में मामले में ओमप्रकाश ठाकुर ने स्वामीनाथ सिंह सहित 16 लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया। जबकि प्रमिला सिंह ने ओम प्रकाश ठाकुर सहित पंाच लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया।