फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रक-ट्रेलर की टक्कर एक की माैत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जीन बाबा स्थान के पास मंगलवार की सुबह घने कोहरे के बीच ट्रक व ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के चालक केबिन के परखच्चे उड़ गए। ट्रक चालक रामधनी बिंद की मौके पर मौत हो गई। केबिन काट कर शव को निकाला गया। ट्रेलर के चालक व खलासी घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे चांद दियर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश मिश्र जवानों के साथ घायलों को सीएचसी सोनबरसा इलाज को पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा। दोनों वाहनों के टक्कर से हाईवे पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने हाइवा मंगाकर वाहनों को हटा कर आवागमन चालू कराया।
गाजीपुर जिले के नन्दगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी रामधनी बिंद 48 वर्ष ट्रक चालक है। गाजीपुर से से चावल लोडकर बिहार को जा रहे थे। सुबह में कोहरा गिरने से विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। मांझी के पूर्व जीन बाबा के पास स्थित एक निजी स्कूल के सामने से आ रही बालू लदे ट्रेलर से टक्कर होने से दोनों वाहनों के केबिन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक कमलेश यादव 26 वर्ष निवासी गड़वार व खलासी कुकुरमुत्ता रतसड़ निवासी अर्जुन यादव 25 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी भेजवाया। हाइवा मंगाकर केबिन काट कर चालक का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बैरिया थाना प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि हाईवा मंगाकर ट्रक में फसे चालक के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहनों का आवागमन बहाल करने के साथ ही माैके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें