फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में ट्रक-ट्रेलर में टक्कर : फंसकर कराहता रहा खून से लथपथ चालक, वाहन की बाॅडी काटकर निकाला; हालत गंभीर

Mon, 25 Nov 2024 10:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : बलिया में सुबह हुए हादसे के बाद माैके पर हल्दी थाना की पुलिस भी पहुंच गई। दोनों वाहन लड़कर आपस में फंस गए थे। ट्रेलर का चालक अंदर दर्द से कराह रहा था। पुलिस ने गैस कटर से ट्रेलर की बाॅडी काटकर चालक को गंभीर हालत में बाहर निकाला। उसे स्थानीय एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक और ट्रेलर के बाद उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के रुद्रपर के पास सोमवार की सुबह में खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर में ट्रेलर चालक बुरी तरह सें घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने गैस कटर की मदद से घायल ट्रेलर चालक को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को दुरुस्त किया।

विज्ञापन




प्रयागराज से पत्थर का पाउडर लादकर छपरा जा रहे ड्राइवर राजेंद्र सिंह पुत्र शिवराज निवासी महुआर थाना पडरी जिला मिर्जापुर ने अपनी ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया था। तभी पीछे से आ रही ट्रेलर गाड़ी ने तड़के सुबह करीब चार बजे टक्कर मार दी जिसमें ट्रेलर का चालक बुरी तरह से फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार व हमराहियों ने काफी मशक्कत की। इस दौरान गैस कटर की मदद से ड्राइवर संदीप यादव पुत्र शिवलाल निवासी जगदीशपुर थाना जमनिया गाजीपुर को बाहर निकाला और घायल को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजवाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें