नरहीं। थाना क्षेत्र के एनएच-31 बिलरिया गांव के पास शनिवार को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक व ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गए। दुर्घटना में बाइक सवार लखनजी (28) घायल हो गए।
नरहीं के थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कदम चौराहा निवासी लखनजी बाइक से भरौली से बलिया की तरफ जा रहे थे। बिलरिया गांव के पास हाईवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। जिसमें ट्राॅली पलट गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी नरहीं पहंुचाया। तीनों वाहनों को कब्जा में ले लिया गया है। उधर परिजन सीएचसी पहुंचे और घायल को लेकर जिला अस्पताल चले गए।