फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का मकान बहा हो तो मिलेंगे 95 हजार

Sat, 24 Sep 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों के हुए नुकसान का आंकलन शुरू करा दिया गया है। शासन के  द्वारा भेजे गए शासनादेशों के अनुपालन के मुताबिक बाढ़ पीड़ित गांवों में  कर्मचारी तथा अधिकारी सर्वे रिपोर्ट तैयार करने में लगे हुए है। शासनादेशों  पर गौर फरमाए तो जिन लोगों के पक्के मकान बाढ़ में बह गए है। उन्हें शासन की ओर से 95 हजार एक सौ रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन



बाढ़ विभीषिका इस साल सदर  तथा बैरिया तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में जमकर तबाही मचाई। जिसके  चलते सदर से तहसील से सटे भरसर, ओझवलिया, रेपुरा, चैनछपरा, हल्दी, बादिलपुर  गायघाट, गंगापुर, चौबेछपरा तथा गडहांचल के शाहपुर बभनौली, रामपुर चिट,  सागरपाली, अंजोरपुर, इच्छाचौबे के पूरा, नरही सहित बैरिया तहसील के  दूबेछपरा, पांडेयपुर अठगांवा, उदईछपरा, गोपालपुर, नरदरा, भुसौला, शिवपुर  कपूर दियर सहित सैकड़ों गांवों में बाढ़ की पानी ने जमकर तबाही मचाई। इस  दौरान कच्चे, पक्के मकान बाढ़ में बह गए। जिसका आकलन शासन  के फरमान के मुताबिक किया जा रहा है। इस बावत एसडीएम सदर गिरीजाशंकर सिंह ने बताया कि शासनदेश  के मुताबिक बाढ़ प्रभावित गांवों में नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।  बाढ़ पीड़ितों के नुकसान का मुआवजा शासनादेश के मुताबिक दिलाया जाएगा।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें