फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रामगोविंद चौधरी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

विज्ञापन
बैरिया में आयोजित पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में मंचासीन अति​थिगण।जागरुक प
विज्ञापन
पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को शुक्रवार को द्वाबा के लोगों ने याद किया। बैरिया स्थित संत सूरजन बाबा के पोखरा परिसर में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि रामगोविंद चौधरी ने जीवनभर गरीबों, दलितों, वंचितों और कमजोर वर्गों के हितों की आवाज उठाई। इस मौके पर तारकेश्वर मिश्र, डॉ. विपुलेंद्र प्रताप सिंह, संजय मिश्रा, जयप्रकाश साहू, दिनेश सिंह, विनय शंकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता दशरथ यादव ने तथा संचालन शैलेश सिंह ने किया।
भूतपूर्व सैनिक संगठन की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों ने रामगोविंद चौधरी को नमन किया। सत्यनारायण सिंह, हरिहर यादव, श्रीराम सिंह, रामायण सिंह, संतोष सिंह, शैलेंद्र सिंह, नंदलाल यादव, गौरीशंकर पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें