फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पंजाब-बिहार, कोलकाता का सफर होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बलिया होकर दो साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। अमृतसर-बरौनी और बनारस-कोलकाता के बीच चलने वाली इन ट्रेनों से बलिया, रेवती, सुरेमनपुर समेत आसपास के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 04668 अमृतसर-बरौनी पूजा विशेष ट्रेन चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। अमृतसर से रवाना होकर ट्रेन अगले दिन शाम 7:35 बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में 04667 बरौनी-अमृतसर ट्रेन छह अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी और सुबह 11:35 बजे बलिया पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह 05048 बनारस-कोलकाता साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन दोपहर 1:40 बजे बलिया, 2:18 बजे रेवती और 2:34 बजे सुरेमनपुर पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें