बुधवार को नगर के स्टेशन रोड पर लगे जाम में फंसे लोग।
- फोटो : ballia
जिला और पुलिस प्रशासन की लाख कवायद के बावूजद नगर में जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। रोज की तरह बुधवार को भी स्टेशन रोड पर जाम लगने से लोग परेश्ाान रहे, लोग अपने गतंव्य तक जाने के लिए परेशान रहे। सड़क के फुटपाथ जगह-जगह अतिक्रमण से यह समस्या विकराल हो गई है।नगर में जाम के झाम से मुक्ति कब मिलेगी। यह लोगों के समझ से परे है। हालांकि पिछले छह माह पूर्व तत्कालीन एसपी के कड़े निर्देश के बाद नगर में जाम से करीब डेढ़ माह तक मुक्ति मिल गई थी। लेकिन उनके स्थानांतरण होते ही एक बार फिर नगर जाम के झाम से कराहने लगा है। होली में मात्र पांच दिन रह गया है। जिसके चलते नगर में भीड़ बढ़ गई है। लेकिन पुलिस महकमा उदासीन बना हुआ है। जिसके कारण ठेला-खोंमचे वालों के साथ ही स्थाई दूकानदारों ने भी दूकान के आगे सड़क पर अतिक्रमण करना आरम्भ कर दिया है। इसके अलावा आटो, बाइक, कमांडर जीप, कार के बेतरबीत खड़ा कर देने से जाम से लोग कराह उठे हैं। बुधवार को भी यही स्थिति बनी रही।
यहीं नहीं स्कूल बस और बड़े वाहनों के नगर में प्रवेश होने पर जाम और भयावह हो जाती है। जिसके चलते लोगों को 50 मीटर दूरी तय करने में 20 से 30 मिनट लग रहा है। जाम के कारण लोगों को परेशानिया दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जाम से निजात दिलाने की दिशा में पुलिस द्वारा कोई ठोस कवायद नहीं किया जा रहा है। जिससे लोेगों को जाम के झाम से मुक्ति मिल सके।