फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले जिले में नाविकों को प्रशिक्षित करने के लिए बनेगा कॉलेज

Sat, 19 Apr 2025 07:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मेरी विधायक निधि एटीएम की तरह हैं। 61 सड़कों का शिलान्यास/लोकार्पण किया।बोले विधानसभा में सड़कों का जाल बिछेगा। विकास का हर संकल्प पूरा करेंगे।
 
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार को कहा कि मेरा निधि एटीएम की तरह है, जिसका उपयोग कोई भी विकास कार्य के लिए कर सकता है। कहा जल परिवहन के साथ ही यहां इंजीनियरिंग कॉलेज का सपना भी जल्द पूरा होगा। मंडी में पैकेजिंग हाउस बनने जा रहा है।

विज्ञापन


नाविकों को प्रशिक्षित करने के लिए कॉलेज का प्रस्ताव दिया गया है। कहा कि पूरे विधानसभा में छोटी-बड़ी सड़कों के साथ 390 करोड़ का बाईपास भी बनने जा रहा है। अभी तक करीब 61 सड़कें स्वीकृत हुईं हैं जिसका शिलान्यास व लोकार्पण हो रहा है।

इसके पूर्व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हल्दी व शिवपुर दियर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 39 करोड़ की लागत के श्रीरामपुर घाट सेतु से बिहार पहुंच मार्ग, सीताकुंड चैनछपरा से हरिहरपुर मार्ग, हुलासो सती हल्दी मस्जिद मार्ग, कदम चौराहा जगन्नाथ चौधरी की मूर्ति से दुबहड़ रिंग बंधा।
विज्ञापन


शिवपुर दियर नंबरी से प्रानपुर होते हुए बिहार बार्डर तक 38 करोड़ की लागत से मार्ग निर्माण, कदम चौराहा से बेदुआं निहोरा नगर मार्ग, सहतवार से बांसडीह रेलवे स्टेशन तक 30 करोड़ से चौड़ीकरण, रोहुआ पुरास मार्ग, दोपही संपर्क मार्ग, जसा़ंव सोनवानी शेर मार्ग पटखौली संपर्क मार्ग, सीताकुंड चैनछपरा से बंजरहां, दोपही से पिंडारी, हल्दी से रणधीर सिंह के घर तक व नीरुपुर बिगहीं आदि मार्ग का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

इस दौरान पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे, अनिल पांडेय, घनश्याम दास जौहरी, झलक सिंह, डब्लू ओझा, प्रधान संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें