फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: श्रद्धालुओं को चारों धाम का दर्शन कराएंगी परिवहन निगम की बसेें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिवहन निगम श्रद्धालुओं को स्पेशल बसों से चारों धाम का दर्शन कराएगा। इसे अगले महीने से शुरू करने की योजना है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या, वाराणसी, विंध्याचल और प्रयागराज के लिए दर्शन स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। ये बसें वातानुकूलित होंगी। अयोध्या, वाराणसी, विंध्याचल और प्रयागराज में दर्शन-पूजन व स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बस की सुविधा मिलेगी। यह आम बसों की तरह स्टेशन पर श्रद्धालुओं को न छोड़कर तीर्थ स्थल के निकट तक लेकर जाएगी।
इसके बाद एक निर्धारित समय पर एकत्र श्रद्धालुओं को वापस लेकर आएगी।
इससे श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थलों पर जाने के बाद वापस आने के लिए बस स्टेशन नहीं तलाशना पड़ेगा। यह बस तीर्थ स्थल के निकट ही मिलेगी। बताया जा रहा है कि अधिकतर बसों को रात में चलाने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, अयोध्या दर्शन के लिए बसें सुबह जाएंगी। यह सुविधा रेलवे बस स्टेशन से देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें