फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रसड़ा चीनी मिल के उपाध्यक्ष का अश्लील वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान रसड़ा चीनी मिल के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि वह एक डांसर के साथ अश्लील हरकत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो किसी मांगलिक कार्यक्रम का है, जहां भाजपा नेता कुर्सी पर बैठे हुए हैं। डांसर को अपने पास बुलाते हैं। डांसर के पास में आते ही वह उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर देते हैं। उक्त भाजपा नेता विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। 

हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। वहीं, उक्त आरोपों को लेकर भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर बयान भी जारी किया है। उन्होंने एक भाजपा विधायक पर ही साजिश कर वीडियो बनवाने और वायरल कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह साजिश का हिस्सा हैं। इस मामले में वह एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें