फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें फुल, घर पर त्योहार मनाने का सपना इस बार रह सकता है अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मुंबई, गुजरात, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में रहकर नौकरी करने वाले लोगों को दीपावली और छठ पूजा पर घर आने का सपना अधूरा रह सकता है। कारण की सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में बलिया व सुरेमनपुर स्टेशन तक आने वाले यात्रियों के सामने अब एक मात्र विकल्प तत्काल टिकट रह गया है।
विज्ञापन

दिल्ली से बलिया तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक और उम्मीद हमसफर एक्सप्रेस है निजी कम्पनी के द्वारा इस ट्रेन का संचालन होने की वजह से इस ट्रेन का किराया अन्य ट्रेनों से कुछ ज्यादा है। लेकिन राहत की खबर यह है कि इस ट्रेन के टिकट की बुकिंग सिर्फ 10 दिन पहले होता है, जिससे इस ट्रेन में टिकट मिलने की गुंजाइश होती है। वहीं, मुंबई, मध्यप्रदेश, आसाम, पंजाब रहने वाले लोगों की मानें तो दीपावली व छठ पूजा के मौके पर टिकट की चाह रखने वाले यात्रियों से प्रति टिकट 500 रुपये से एक हजार रुपये टिकट मूल्य से अधिक दलाल मांग कर रहे हैं। दिल्ली से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के टू एस बोगी जो पहले जनरल बोगी कहा जाता था इसमें वेटिंग 96, ऐसी वन में वेटिंग छह, एसी थर्ड में नो रूम, एसी टू में वेटिंग 25 बता रहा है। वही पवन एक्सप्रेस स्लीपर में वेटिंग 161, एसी थर्ड में वेटिंग 58, एसी टू में वेटिंग 20 है और टू एस में नो रूम बता रहा है। यही स्थिति सरयू यमुना एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें