रतसर। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और कानून व्यवस्था बेपटरी होने से आमजन त्रस्त है। भाजपा सरकार झूठे प्रचार पर करोड़ों खर्च कर जनता को गुमराह करने में लगी है।
वह शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण कर जन समस्याओं की जानकारी लेने पहुंचे थे। रतसर कस्बा के दक्षिणी चट्टी पर समाचार पत्र प्रतिनिधियों से मुखातिब अंबिका चौधरी ने महंगाई के सवाल पर कहा कि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार जनता की परेशानियों पर चुप है। वार्ता के दौरान जिला पंचायत सदस्य अमित यादव, लाल बाबू यादव, जयप्रकाश, पप्पु प्रधान, श्यामदेव, धीरेंद्र शर्मा, राम दरश मास्टर, धनन्जय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।