फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के परिचालन पर कोहरे की मार

Thu, 04 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों से कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। इसकी मार अब ट्रेन परिचालन पर भी पड़ने लगी है। बुधवार के अलावा गुरुवार को भी कई प्रमुख गाड़ियां घंटों देर से स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन


इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ठंड और कोहरे के चलते सुबह स्टेशन पर पहुंचे यात्री ठिठुरते नजर आए।
कोहरे के चलते अधिकांश ट्रेन निर्धारित समय से एक दो घंटे विलंब से पहुंचीं।

सुबह करीब साढ़े छह बजे पहुंचने वाली उत्सर्ग डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय से पांच घंटे देर से पहुंची। डाउन सियालदह एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटे बाद स्टेशन पर पहुंची। डाउन सरयू यमुना एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से पहुंची।

 डाउन सेनानी एक्सप्रेस चार घंटे देर से स्टेशन पर पहुंची। जबकि डाउन सद्भावना, अप साबरमती एक्सप्रेस, अप सद्भावना एक से दो घंटे विलंब से पहुंची।

इसी तरह से उत्सर्ग अप, अप सारनाथ, पवन एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें भी एक घंटे से लेकर डेढ़ घंटे तक विलंबित रहीं। एक्सप्रेस ट्रेनों के आवागमन में विलंब होने से बहुत से यात्रियों ने यात्रा स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें