फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकरसन गांव में चली गोली, जमकर मारपीट

Thu, 04 Dec 2014 11:33 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, बांसडीहरोड
विज्ञापन
विज्ञापन
टकरसन गांव में बुधवार की रात कुंवर सिंह पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के घर आए छात्रों और प्रधान के घर के युवक के बीच का विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन


एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। गोली लगने से एक की हालत गंभीर है। तीन अन्य भी मारपीट में घायल हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मामले में बांसडीहरोड पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

गांव निवासी कुंवर सिंह पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र यादव घर पर छात्रों को बाटी-चोखा की दावत दिए थे। पास में ही प्रधान देवांती देवी का घर है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो पार्टी में आए छात्रों की बाइक हटाने को लेकर प्रधान प्रतिनिधि विश्वंभर यादव के भतीजे बंटू से कहासुनी होने लगी। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर लाठियां चलने लगीं।

एक पक्ष ने दर्जनों राउंड फायर किया। एक गोली राजेंद्र के चाचा वीरेंद्र यादव (36) को लग गई, जबकि वह खुद (20) लाठी से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के जयप्रकाश यादव (22) और चंद्रप्रकाश (20) घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बांसडीहरोड थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में राजेंद्र यादव की तहरीर पर हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में विश्वंभर, धनंजय, अभिमन्यु, जयप्रकाश यादव उर्फ रिंकू और चंद्रप्रकाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें जयप्रकाश चंद्रप्रकाश गिरफ्तारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें