फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोहरे के बीच ट्रेनें नौ घंटे लेट, ठिठुरते रहे यात्री

विज्ञापन
ट्रेनों के इंतजार में रेलवे स्टेशन परिसर​ ​स्थित प्लेटफार्म पर ठिठुरते यात्री। संवाद
विज्ञापन
बलिया। गलन भरी ठंड व कोहरा से ट्रेनें दो से नौ घंटे बिलंब से चल रही है। ठंड के कारण सारनाथ सहित तीन ट्रेनें कैसल है। शुक्रवार को 12562 न्यू दिल्ली - जयनगर एक्सप्रेस स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सुबह 10.45 बजे की जगह नौ घंटे बिलंब रात आठ बजे के करीब पहुंची। 04651 जयनगर - अमृतसर स्पेशल नौ घंटा लेट दोपहर 12.25 बजे की जगह रात 9.40 बजे के बाद पहुंची। वहीं, 14017 रक्सौल- आनंद बिहार आठ, 15232 गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस रात 11.55 बजे की जगह भोर में पांच बजे के बाद आएगी। 19165 अहमदाबाद-दरभंगा पांच घंटे, 15716 अजमेर - किशनगंज 3.12 घंटा बिलंब से पहुंची।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, यात्री निवास पर सर्द हवाओं के बीच लोग चादर शाल लाईट के सहारे आने वाली ट्रेन का इंतजार में ठिठुर रहे थे। यात्री विश्रामालय में 30 से अधिक लोग परिवार के साथ बैग, ट्राली बैग लेकर कंबल ओढ़ कर आराम फरमा रहे थे। मनियर निवासी सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि हापा स्पेशल नौ घंटा से अधिक समय से विलंब है। उसका सही लोकेशन की जानकारी नहीं मिल पा रही है। बांसडीह टीएसटी बंधा निवासी मनोज साहनी चार दोस्तों के साथ प्लेटफार्म संख्या चार के बाहर गिट्टी पर चादर ओढ़कर खुले आसमान के नीचे लेटे थे। बताया कि शाम को ट्रेन थी, लेकिन छह घंटा बिलंब से आएगी। टिकट न होने के कारण प्लेटफार्म पर नहीं जा रहे हैं। ट्रेन आने के पूर्व टिकट कटवाने के बाद प्लेटफार्म पर जाएगे। स्टेशन पर ठंड से बचाव के इंतजाम न होने से रात में सर्द हवाओं के बीच यात्री ठिठुरने को मजबूर है।
सारनाथ एक्सप्रेस कैंसिल होने से आसपास व वाराणसी जाने वाले यात्री दूसरी ट्रेनों से रवाना हुए। दोपहर की ट्रेन देर रात आने पर कोहरे व ठंड के कारण ऑटो चालक जाने से इंकार कर दिया। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा की कोहरा व ठंड के कारण कुछ ट्रेनें बिलंब से चल रही है। प्लेटफार्म टिकट या यात्रा का टिकट वाले यात्री सामान व परिवार के साथ यात्री निवास में ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें