फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दियारा क्षेत्र में शराब बनाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के भोज छपरा दियारे में अवैध शराब बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में खलबली मची है। पुलिस डैमेज कंट्रोल में लगी हुई है। वायरल वीडियो की पुष्टी अमर उजाला नहीं करता है। वीडियो रेवती थाना से 10 किलोमीटर दूर भोज छपरा के दियारे के सरयू नदी के उस पार का बताया जा रहा है। जिसमें सैकड़ो किलो लहन व जलते भट्टी से कच्ची शराब बनाते हुए दिखाई दे रहा है। उक्त स्थान से बिहार का सिवान थाना की दूरी पांच व रेवती 10 किलोमीटर बताया जा रहा है। शराब तस्कर कच्ची शराब बनाकर बिहार में धडल्ले से बेच रहे हैं। अवैध शराब की तिजारत क्षेत्र में कानून और व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया का ध्यान वायरल वीडियो के तरफ अपेक्षित किया है। इस बाबत सीओ बैरिया मो. कुरैशी ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। एक माह के अंदर भारी मात्रा में लहन व कच्ची शराब नष्ट की गई है। 40 से अधिक भट्ठियों को तोड़ा गया है। अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें