फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बेल्थरारोड होकर अंबाला कैंट तक ट्रेन का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। पूर्वोत्तर रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए मऊ से बेल्थरारोड होकर अंबाला कैंट तक विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 05301 मऊ से प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम चार बजे चलेगी, जो 4.44 बजे बेल्थरारोड पहुंचेगी।
यह ट्रेन गोरखपुर, दिल्ली होते हुए अगले दिन रात 12:30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05302 अंबाला कैंट से प्रत्येक शुक्रवार को रात 1:40 बजे प्रस्थान करेगी, जो रात 9:17 बजे बेल्थरारोड और 10:00 बजे मऊ पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन मऊ से 2 अक्तूबर से 27 नवंबर 2025 तक तथा अंबाला कैंट से 3 अक्तूबर से 28 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।
इस दौरान कुल 9 फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन में 22 कोच होंगे। इनमें 4 सामान्य, 5 स्लीपर, 2 एसी तृतीय इकोनामी, 6 एसी तृतीय, 2 एसी द्वितीय और 1 एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। इस विशेष केंद्र के परिचालन से बेल्थरारोड क्षेत्र के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें