फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एनएच-31 होगा अतिक्रमण मुक्त, रोड सेफ्टी के लिए लगाए जाएंगे साइनेज

विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा नरही क्षेत्र में घो​षित किया गया लखनुआ मोड़ को ब्लैक स्पाट स्थल।संवाद
विज्ञापन
बलिया। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सरकार की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करना प्राथमिकता है। एनएच-31 को अतिक्रमण मुक्त करने की योजना को मूर्त देने में एनएचएआई उतर गया है। पहले फेज में गाजीपुर के रौजा से फेफना चौराहे तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एनएचआई की तरफ से माइक से चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन

लोगों से अपील की जा रही है कि अगर एनएचआई की सीमा तक हुए अतिक्रमण को स्वयं से नहीं हटाया तो प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उस समय अतिक्रमण करने वालों से ही वसूली की जाएगी। साथ ही एनएचएआई की ओर से रोड सेफ्टी के तहत साइनेज, सांकेतिक निशान, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र, ठोकर आदि का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, दूसरे फेज में फेफना से मांझी तक का अतिक्रमण हटाया जाने की रणनीति बनाई गई है। साथ ही इस क्षेत्र में भी दुर्घटना को रोकने के लिए साइनेज समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।
जिले की सीमा नारायणपुर से लेकर मांझी तक लगभग आठ से अधिक दुर्घटना बहुल्य क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं।
रोड सेफ्टी पर किए जाएंगे 50 लाख खर्च : सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। ऐसे में एनएचएआई ने रोड सेफ्टी के तहत 50 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। सांकेतिक चिह्न के अलावा रंबल स्ट्रिप, पट्टी आदि पर कार्य किया जाएगा। इससे हादसों में कितनी कमी आएगी, यह तो आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें