फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में लैपटॉप, मोबाइल चुराने वाला पकड़ा गया

Mon, 23 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल रेलवे स्टेशन पर रेलमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार की सुबह चलाए गए अभियान में ट्रेनों से मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट चुराने के एक आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन



पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास से मिले लैपटॉप, मोबाइल उसने मऊ रेलवे स्टेशन से चुराया था। इसकी जानकारी मऊ जिले की जीआरपी पुलिस को दे  दी गई है। पुलिस ने आरोपी को पहले से दर्ज संबंधित मुकदमों में चालान कर दिया।


जीआरपी थानाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने बताया कि वह अपने टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी छोर पर एक युवक चोरी का मोबाइल और लैपटॉप बेचने के फिराक में बैठा है। युवक के पास जब पुलिस पहुंची तो वह भागने लगा। जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन



पुलिस के पूछताछ में  उसने बताया कि वह बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डूमरी गांव का रहने वाला छन्नू पासवान है। उसके पास से लेनेवो का लैपटॉप, सैमसंग ग्लैक्सी ग्रैड मोबाइल, एडवान कंपनी के टेबलेट के साथ एक नोकिया तथा एक सैमसंग का छोटा मोबाइल बरामद हुआ।


उसने बताया कि लैपटॉप तथा मोबाइल उसने मऊ रेलवे स्टेशन पर 30 सितंबर को एक आदमी के बैग से चुराया था। जबकि अन्य मोबाइल उसने उत्सर्ग एक्सप्रेस से रसड़ा में चोरी किया था। आरोपी युवक का मऊ तथा बलिया जीआरपी थाने में दर्ज मुकदमों में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें