फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी धंसने से तीन घंटे तक ट्रेनों का आवागमन रहा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। भटनी-औड़िहार रेल खंड के बेल्थरारोड स्टेशन और पूर्वी केबिन आउटर सिग्नल के आगे तुर्तीपार पुल के बीच सोमवार की रात मुजौना गांव के सामने अधिक बारिश के चलते रेल पटरी धंस गई। इसके चलते इस रूट पर करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। जानकारी होने पर पहुंचे रेलवे के इंजीनियरों ने पटरी दुरुस्त कर तीन घंटे बाद ट्रेन परिचालन बहाल किया। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों पर आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें खड़ी रहीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानियोें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोरखपुर जाने वाली दादर एक्सप्रेस सोमवार की शाम 4:50 बजे बेल्थरारोड से सलेमपुर के लिए प्रस्थान की। स्टेशन से करीब चार किलोमीटर दूर मुजौना ग्राम के सामने पटरी के नीचे की मिट्टी भारी बरसात में खिसक जाने से ट्रैक से गुजरते समय ट्रेन चालक को पटरी में गड़बड़ी की आशंका हुई तो उसने वॉकी टॉकी के जरिए बेल्थरारोड के स्टेशन अधीक्षक को इसकी सूचना दी। इस दौरान चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन की गति धीमी कर दी और कॉसन से ट्रेन को अगले स्टेशन तक पहुंचाया। पटरी में गड़बड़ी की शिकायत पर हरकत में आए रेल प्रशासन ने मौके पर इंजीनियरों को भेज पटरी दुरुस्त कराया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। ट्रेन परिचालन बाधित हो जाने से गोदान एक्सप्रेस और वाराणसी- भटनी पैसेंजर को किड़ीहरापुर, साबरमती एक्सप्रेस और इंटरसिटी को सलेमपुर, ताप्ती- गंगा एक्सप्रेस को बेल्थरारोड में खड़ा कर दिया गया। रेल लाइन दुरुस्त होने के बाद का ट्रेन परिचालन बहाल हुआ। इसके बाद सभी ट्रेनें कॉसन के तहत धीमी गति से गुजरती रहीं। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें