फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अवैध ई-रिक्शा को लेकर यातायात पुलिस का अभियान, 216 ई-रिक्शा का चालान व 37 सीज

Wed, 09 Apr 2025 05:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में अवैध ई-रिक्शा को लेकर यातायात पुलिस ने पुलिस ने अभियान चलाया और 10.80 लाख का जुर्माना लगाते हुए 37 रिक्शा सीज किए। पुलिस के इस अभियान से अवैध ऑटो चलाने वालों में दहशत व्याप्त है। 
विज्ञापन
अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का अवैध ई-रिक्शा, ऑटो को लेकर अभियान बुधवार को भी जारी रहा। एक अप्रैल से शुरु हुए अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने आठ अप्रैल तक बिना पंजीकरण, फिटनेस के 216 ई-रिक्शा का चालान किया गया, जबकि 37 वाहनों को सीज किया है। साथ ही करीब 10.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


बुधवार को एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार राय के नेतृत्व में यात्रीकर अधिकारी आरपी गौतम, आरआई राजभूषण चौधरी और यातायात पुलिस ने शहर समेत जिलेभर में अलग-अलग मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान का असर सड़कों पर भी दिख रहा और दिन में ई-रिक्शा कम नजर आ रहे है, लेकिन शाम ढलते ही सड़कों पर ई-रिक्शा की भरमार हो जा रही है।

एआरटीओ अरुण कुमार राय ने बताया कि एक से आठ अप्रैल के मध्य चले अभियान के दौरान दोनों विभागों ने मिलकर 216 ई-रिक्शा का चालान किया। 37 वाहन सीज किए गए। जिन पर 10.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ अरुण कुमार राय ने बताया कि यह अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें