नरहीं। एनएच-31 पर सोवन्था में सूखे हुए महुआ के पेड़ की डाल टूटकर सड़क पर आ गई। इससे आधे घंटे तक जाम लगा रहा। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चांदनाला पुल के पास सेमर का पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क पर आ गिरा। इससे दो घंटे तक आवागमन बंद रहा। भरौली गोलम्बर के पास ट्रक पलटने से भी आवागमन प्रभावित हुआ। शुक्रवार दोपहर तक एनएच-31 पर आवागमन प्रभावित रहा।
सोवन्था में शुक्रवार सुबह सड़क पर पेड़ की डाल गिर गई। गनीमत रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। यहां आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा। चांदनाला पुल के पास सेमर का पेड़ जड़ से उखड़ कर सड़क पर आ गिरा। सूचना पर नरहीं थाना के एसआई कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। मजदूरों से पेड़ कटवाने में जुट गए। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे वाहन बैरिया-थम्हनपुरा-सागरपाली मार्ग से होकर गए। यहां दो घंटे से अधिक आवागमन बाधित रहा। भरौली गोलम्बर के पास गाजीपुर मार्ग पर सड़क पर बने गड्ढे में ट्रक पलट गया। यहां भी जाम की स्थिति बनी रही।