भूसा बनाते समय शार्ट सर्किट से ट्रैक्टर में लगी आग, एक एकड़ फसल भी जली
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के सतुहारी गांव में सोमवार की शाम भूसा बनाते समय ट्रैक्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन उसका शरीर कुछ झुलस गया। ट्रैक्टर के इंजन में लगी आग खेत के कटे गेहू के डंठल में पकड़ ली जिससे बगल के खेत में लगी एक एकड़ गेहूं की फसल भी जल गई।
भीमपुरा थान क्षेत्र के सतुहारी गांव में बब्बन तिवारी के खेत में क्षेत्र के जजौली का ट्रैक्टर भूसा बना रहा था। भूसा बनाते समय अचानक ट्रैक्टर के इंजन में शार्ट सर्किट हो गई जिससे इंजन में आग लग गई। ट्रैक्टर चालक कुछ समझ पाता तब तक आग पूरे ट्रैक्टर को घेर चुका था। आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक इंजन बुरी तरह जल गया था। इसी दौरान डंठल में पकड़ी आग ने बगल के सुशील तिवारी के एक एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ गई। जिससे खेत में लगी फसल जलकर राख हो गई। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।