पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने 12 लोगों को किया जिला बदर
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना थानाध्यक्षों द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी अदिति सिंह 12 लोगों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। इसमें मनियर, हल्दी, भीमपुरा के दो-दो और सदर कोतवाली, खेजुरी, गड़वार, बांसडीह, दोकटी और नगरा थाना क्षेत्र के एक-एक अपराधी हैं। इनमें विवेक सिंह उर्फ कुशल सिंह पुत्र दारा सिंह निवासी राजपूत नेवरी थाना कोतवाली, सिकंदर पासवान पुत्र गंगा पासवान निवासी नीरूपुर थाना हल्दी, राजेंद्र उर्फ राजा बाबू चौबे पुत्र रामनारायन चौबे निवासी जवही दियर थाना हल्दी, रामायन सिंह पुत्र स्व. रघुनाथ सिंह निवासी छितौनी थाना मनियर, पिंटू सिंह पुत्र रामायण सिंह निवासी छितौनी थाना मनियर हैं। इसके अलावा राज बहादुर सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी कुसहां रसीदपुर थाना भीमपुरा, मुकेश गोंड पुत्र जगदीश निवासी गोविन्दपुर थाना भीमपुरा, सूरज यादव पुत्र धनराज यादव निवासी पटपर थाना खेजुरी, राहुल राम पुत्र मुकुन्द राम निवासी बलेसरा थाना गड़वार, नारद पासवान पुत्र स्व. सीताराम पासवान निवासी हरदत्तपुर थाना बांसडीह, राकेश गोंड पुत्र भोला गोंड निवासी बहुआरा थाना दोकटी व अजय कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र सुभाष निवासी ईसारी रामबारी थाना नगरा है।