फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहे संग टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। स्थानीय पुलिस ने ताड़ीबड़ा गांव के समीप से अवैध असलहा और कारतूस के साथ टॉप टेन अपराधी अश्विनी कुमार उर्फ छोटू निवासी वीरचंद्रहा, नगरा गिरफ्तार कर लिया। थाने के प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि वह हमराहियों के साथ ताड़ीबड़ा गांव की तरफ गश्त पर जा रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि टॉप टेन अपराधी अश्विनी पैदल ही ताड़ीबड़ा गांव की तरफ आ रहा है।
विज्ञापन

पुलिस टीम बंजरिया मोड़ पर खड़ा होकर अपराधी के आने का इंतजार करने लगी। थोड़ी देर में अपराधी आता दिखाई दिया और पुलिस को देखते ही वापस भागने लगा जिसे पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। अपराधी के पास से लोड अवैध असलहा तथा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें