फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

Thu, 19 Jan 2017 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
TOILET
विज्ञापन
गुरुवार को नवानगर ब्लॉक पर पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर आजमगढ़ जयदीप त्रिपाठी ने ब्लॉक में स्थापित ओडीएफ वॉर रूम का निरीक्षण किया । स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे कार्यो का जायजा लिया। उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों व प्रधानों को संबोधित करते हुये कहा की स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे भारत को खुले में शौच मुक्त करने का जो लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन



उस पर ईमानदारी से कार्य कर ही उसे प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने ओडीएफ में चयनित सात गांवों की प्रगति रिपोर्ट ली तथा सचिव को निर्देश दिया कि मानक के अनुरूप ही शौचालयों का निर्माण कराया जाए। इसमे किसी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। डीपीआरओ राकेश कुमार यादव ने निगरानी टीम के फालोअप कार्यक्रम को लगातार सहयोग करने व सचिव को भी मार्निंग फालोअप में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।


साथ ही चयनित गांवों में सफाई कर्मियो की प्रतिदिन स्कूलों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। वॉर रूम से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भेजने का भी निर्देश दिया। इस दौरान डीपीसी इसरार अहमद, एडीओ पंचायत अनिल कुमार वर्मा, खण्ड प्रेरक अभिषेक सिंह, राजभुवन राम, जावेद अहमद , योगेन्द्र कुमार, दुर्गेश वर्मा, मिथिलेश, प्रदीप कुमार यादव, वीरेंद्र , रामभजन यादव सहित ब्लाक कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें