फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा पुनर्मतदान पोलिंग पार्टियां पहंुची

Sun, 25 Oct 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 44 में सिंबल वितरण में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग ने चुनाव निरस्त कर दिया था। जिसके पुनर्मतदान के लिए 26 अक्तूबर की तिथि आयोग ने तय की थी। दोबारा चुनाव कराने की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वार्ड नंबर 44 के गांवों में दोबारा मतदान कराने के लिए मतदान पार्टियां सोहांव ब्लाक मुख्यालय से मतदान स्थल पर पहंुच गई। इसके बाद मतदान कर्मियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभ्ााल ली। कड़ी सुरक्ष्ाा के बीच आज मतदाता अपने मतों का प्रयोकग करेंगे।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान जिला पंचायत के वार्ड नंबर 44 में सिंबल की गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद बीते 17 अक्तूबर को चुनाव आयोग ने मतदान को गलत ठहराते हुए निरस्त कर दिया था। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 44 की उम्मीदवार सीमा सिंह पत्नी अजय सिंह ने आयोग को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया कि नामांकन के पश्चात हर प्रत्याशी को तीसरे चरण के लिए दस अक्तूबर को चुनाव चिह्न वितरित किया गया था।

जिसमें आरओ खेमपाल सिंह ने उसे टेलीफोन चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। सिंबल मिलने के बाद चुनाव का प्रचार-प्रसार भी किया गया। 17 अक्तूबर को चुनाव होने के बाद गलत शिकायत के आधार पर आयोग द्वारा उसे निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


जबकि इसी वार्ड से उम्मीदवार सुनीता देवी ने भी अपने को टेलीफोन सिंबल वितरित किए जाने का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 26 अक्तूबर को वार्ड के सभी मतदान केंद्रों पर जिला पंचायत का दोबारा मतदान कराने के लिए आदेश दिया था।

जिला निर्वाचन अधिकारी शरद कुमार सिंह के निर्देश पर 19 अक्तूबर को दोबारा सिंबल एलाटमेंट करने के साथ ही निर्वाचन की तैयारियां पूर्ण कर रविवार को पोलिंग पार्टियों को  रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें