फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सावन का तीसरा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
सावन माह के तीसरे सोमवार के लिए सजाया गया बाबा बालेश्वर मंदिर का मुख्य गेट।संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
बलिया। देवो के देव महादेव का पावन पर्व सावन मास की तीसरा सोमवार को लेकर बाबा के भक्तों में काफी उत्साह है। सोमवार को तीसरे सोमवार को बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने को हर कोई व्याकुल है।
विज्ञापन

बाबा के भक्त हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाकर विधि-विधान चढ़ाकर जलाभिषेक करेंगे। साथ ही सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे दिया। मंदिर कमेटी की तरफ से भी तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक को काफी संख्या में महिला व पुरुष पहुंचेंगे। इसको लेकर बैरीकेडिँग के साथ ही उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए कूलर लगाए गए हैं।
वहीं, बालेश्वर मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल के जवान डटे रहेंगे।
तीसरी सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह बना हुआ है। बाबा बालेश्वर नाथ के साथ ही देवकली बिमलेश्वर नाथ, छितौनी छितेश्वर नाथ, बालखंडी नाथ, कामेश्वरनाथ धाम समेत आदि गांव में स्थापित शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट आसा राम वर्मा ने बताया कि बाबा बालेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयारी कर ली गई है। बाबा का पूजन के साथ ही शाम को सांस्क़ृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें