फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे में लिपटा लाल निकला अंतिम यात्रा पर

Tue, 20 Sep 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
शहीद को दी श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
शहीद लांस नायक राजेश कुमार यादव का उनके पैतृक गांव दुबहर में मंगलवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार मे मंत्री रामगोविंद चौधरी, जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी सहित हजारों लोगों ने भाग लिया और शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।   
विज्ञापन

 वाराणसी से चले सेना के जवान सुबह करीब 10:30 बजे  शहीद जवान राजेश यादव का शव लेकर उसके पैतृक गांव दुबहर पहुंचे। मंगलवार को सेना के जवानों ने सुबह तिरंगे में लिपटे शहीद की शवयात्रा निकाली तो हजारों लोगों ने राजेश यादव अमर रहे के नारे लगाकर अपने लाल को अंतिम विदाई दी। इस दौरान लोगों के आंखों से आंसू और चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था।   अंतिम संस्कार दुबहर के भड़सर घाट पर किया गया। मुखाग्नि राजेश के बड़े भाई श्रीभगवान ने दी। जम्मू कश्मीर के उड़ी  सेक्टर में सैन्य प्रतिष्ठान पर हुए आतंकी हमले  में शहीद जवान राजेश कुमार यादव का  शव मंगलवार की सुबह उसके गांव दुबहर  पहुंचा। जवान के शव की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या  में लोग पहुंचे। बच्चे, महिलाएं और बड़े बुजुर्गों की जुबान पर शहीद जवान राजेश यादव का नाम था।
विज्ञापन
  शव वाहन के  पीछे-पीछे गाड़ियों का रेला लग गया था। सामाजिक तथा राजनीतिक संगठन के लोग  भी पहुंचे। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। दुबहर के  भड़सर गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर गोरखा रेजिमेंट के जवान के साथ 90 और 93 बटालियन एनसीसी  के सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें