फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गांव के बेटे के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, सम्मान से दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
रसड़ा के प्रधानपुर गांव में असम रेजिमेंट में जवान के शव को सलामी देते सैन्य अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
रसड़ा। प्रधानपुर गांव निवासी एवं असम में 1907 मीडियम रेजिमेंट में तैनात रहे हवलदार अनिल गुप्ता का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार की सुबह कोलकाता से प्रधानपुर पहुंचा। क्षेत्रवासियों ने भारत माता की जयकारों के बीच नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

जवान अनिल कुमार गुप्ता (35) स्व. जी नारायण गुप्ता का पार्थिव शरीर रसड़ा पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने प्रधानपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली। अनिल गुप्ता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अनिल के पार्थिव शरीर के पैतृक गांव पहुंचने पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए और और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मां उर्मिला देवी, पत्नी सलोनी गुप्ता के रुदन से पूरा माहौल गमगीन रहा। अनिल गुप्ता 14 वर्ष से असम में तैनात थे।
दो महीने पूर्व हृदय संबंधी समस्या होने पर उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सात अप्रैल की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। अनिल गुप्ता का अंतिम संस्कार प्रधानपुर स्थित तमसा नदी के किनारे किया गया। टोंस नदी के किनारे सेना के हवलदार सूबेदार गौरीकांत द्विवेदी, रूपेश कुमार, सूरज किशन, नायब सूबेदार जयपाल यादव की देखरेख में सात वर्षीय पुत्र आर्यांश ने मुखाग्नि दी। इसे देख सभी की आंखें नम हो गईं। इस मौके शिवेंद्र बहादुर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, राधेश्याम यादव, जितेंद्र यादव, सूर्यकांत यादव मौजूद रहे।

रसड़ा के प्रधानपुर गांव में असम रेजिमेंट में जवान के शव को सलामी देते सैन्य अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें