फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वज्रपात : सोशल मीडिया पर सक्रिय 25 गैंग को चिह्नित कर 263 सदस्यों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सोशल मीडिया पर असलहा व चाकू लहराकर रील बनाना, आमजन के बीच दबंगई दिखाने वाले गैंग पर कार्रवाई के लिए पांच दिवसीय ऑपरेशन वज्रपात चलाया गया। पुलिस ने अब तक विभिन्न थाना क्षेत्र में 25 सक्रिय गैंग को चिह्नित कर 263 सदस्यों पर कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

अब तक 15 अभियोग में 16 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में पिछले दो वर्ष में सोशल मीडिया पर सक्रिय गैंग की ओर से तीन से चार हत्या व आठ से अधिक जानलेवा हमले के मामले हो चुके हैं। जनपद के 22 थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फरसा, त्रिशूल, चोटी, टांगी, राइडर, शिकारी, पंथी, रफ्तार, 121715 गैंग सहित विभिन्न नामों से गैंग के व्हाट्सएप ग्रुप के जिले के हर क्षेत्र के युवा व किशोर जुड़े हैं।
लोगों की माने तो अगर गैंग के सदस्य से किसी का विवाद हो गया तो उक्त व्यक्ति या युवक की फोटो ग्रुप पर पोस्ट कर दी जाती है। इसके बाद रेकी कर उसकी पिटाई की जाती है। समाज में आतंक बनाने के लिए यह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैंग बनाकर असलहों का प्रदर्शन करते हैं। इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने पर इनका मनोबल बढ़ा हुआ है। गाजीपुर में होटल व्यवसायी के पुत्र की हत्या के बाद पुलिस सोशल मीडिया पर सक्रिय गैंगों को चिन्हित करने की कार्रवाई लगातार कर रही है। इसके लिए बीट पुलिस गांवों में लगातार नजर बनाई हुई है।
विज्ञापन


-
केस 01 :
बैरिया थाना के सीवनटोला गांव में 11 महीने पहले श्राद्ध कार्यक्रम से घर लौटते समय 17 वर्षीय गोलू यादव पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना में सोशल मीडिया पर सक्रिय फरसा गैंग के सदस्यों का नाम आया। पुलिस ने छह पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार किया।
-
केस 02 : सुखपुरा थाना के अपायल गांव में सितंबर 2024 में कृष्ण जन्मोत्सव से लौट रहे पूर्व प्रधान के पुत्र पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में सोशल मीडिया के गैंग के चार सदस्यों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

केस 03 : हल्दी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलहरी के पुरवा गायघाट गांव में दो जून को चार मनबढ़ों ने दिव्यांशु सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गुटबाजी में मारपीट का मामला आया।

केस 04 : बांसडीह कोतवाली के सामने 20 जुलाई 2024 को रोहित पांडेय नामक युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी रोहित यादव उर्फ राइडर समेत कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चलाया गया था।


एसपी ओमवीर सिंह ने बतया कि सोशल मीडिया पर सक्रिय गैंगों व उसके सदस्यों को चिह्नित किया गया है। कई पर कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया किसी गैंग का वीडियो दिखाई पड़ने पर वाराणसी जोन की ओर से संचालित आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 7839860411 पर शिकायत अथवा सूचना दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें