फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। नगर के वार्ड नंबर आठ निवासी तीन बाइक सवार युवकों की शनिवार को रेवती - बैरिया मार्ग स्थित चौबे छपरा ढाला के पास ट्रक के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवकों के मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नगर के वार्ड नंबर आठ निवासी राजा राजभर पुत्र नारायण राजभर 23, अमावस राजभर पुत्र बलिराम राजभर 24 व वीर बहादुर साहनी 22 पुत्र मुक्तेश्वर साहनी कस्बा में पांच अगस्त को पड़ने वाले महावीरी झंडा जुलूस का कुछ सामान खरीदने बैरिया गए हुए थे। सामान लेकर वापस लौटते समय रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग स्थित चौबे छपरा ढाला के पास रेवती से बैरिया की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद एक युवक खाई में तथा दो जमीन पर लहूलुहान हो कर गिर गए। हादसे बाद चौबे छपरा ढ़ाले भी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने को लेकर लगभग एक घंटे तक रेवती बैरिया मार्ग को जाम किया। ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन चौबे छपरा ढाला के पास दुर्घटनाएं घटती रहतीं हैं ऐसे में यहां ब्रेकरों की सख्त आवश्यकता है। बाद में सीओ बैरिया उमेश कुमार के समझाने बुझाने पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उधर, घटना की जानकारी मोहल्ले में पहुंचने के बाद पूरे वार्ड में कोहराम मच गया। नगर का जो जहां था वहीं से उक्त मोहल्ले की ओर बढ़ गया। सभी मृतक एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं इसलिए मोहल्ले में शोक छा गया। राजा राजभर की मां कबूतरी देवी का रोते-रोते बुरा हाल था। इसी तरह अमावस की मां सीदासो देवी घर में दहाड़ मार कर रो रही थी। वीर बहादुर साहनी की मां पानपती देवी भी छाती पीट कर रो रही थी।
विज्ञापन

बैरिया-रेवती मार्ग पर शनिवार की दोपहर रेवती थाना क्षेत्र के चौबे छपरा मोड़ पर तीन लोगों को कुचल कर भाग रहे ट्रक को बैरिया थाना क्षेत्र के जगन के डेरा गांव के सामने सड़क पर ग्रामीणों ने घेर लिया। दूर से ही ग्रामीणों की भीड़ देख ट्रक चालक व खलासी ट्रक को खड़ी कर भाग निकले। जिसके बाद ट्रक पकड़े जाने की सूचना ग्रामीणों ने बैरिया थाने को दी। मौके पर पहुंचे बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें