फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क हादसों में तीन युवकों की जान गई, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। क्षेत्र में बहस्पतिवार रात दो स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बलिया-बांसडीह मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात बाइक और टेंपो के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक और टेंपो चालक की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बांसडीह कस्बा निवासी शुभम सोनी, मनीष जायसवाल और लव जायसवाल एक ही बाइक से बांसडीह से बलिया की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बांसडीह रोड थाने के समीप घने कोहरे में उनकी टेपों से टक्कर हो गई।
इस दौरान कोहरे के कारण टेंपो का ड्राइवर शिवम वर्मा निवासी माधोपुर (कोतवाली सदर) अपना सिर टेंपो से बाहर निकाल कर रास्ता देखने का प्रयास कर रहा था।
तेज रफ्तार बाइक सवार टेंपो से टकराते हुए ड्राइवर शिवम के सिर से टकरा गए। घटना के बाद टेंपो का ड्राइवर शिवम गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। वहीं बाइक सवार तीनों युवक भी सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना की आवाज और शोरगुल सुनकर पास में मौजूद पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डाक्टरों ने बाइक सवार शुभम सोनी व ड्राइवर शिवम वर्मा को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य युवक मनीष व लव को गंभीर हालत में।वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह-सहतवार मार्ग पर कस्बे की सीमा के समीप बृहस्पतिवार रात कोहरे के कारण अनियंत्रित टेंपो के पलटने से उसके चालक की दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहित राजभर निवासी रघुनाथपुर (पिंडहरा) बांसडीह के रूप में हुई। देर रात टेंपो चालक मोहित कोहरे के कारण टेंपो लेकर खेत में पलट गया।
विज्ञापन

सुबह खेतों की तरफ गए लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें