बलिया। छह साल पहले दीवार फांदकर चोरी करने के एक मामले में सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सृष्टि त्रिपाठी की अदालत ने अभियुक्त राजकुमार निवासी रोहतास बिहार को दोषी पाया। तीन साल की सजा सुनाई है।
बिहार प्रांत के रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोईरिस गांव के राजकुमार ने मनियर थाने अंतर्गत गांव में दीवार फांदकर घर में घुस गया था और चोरी की थी। इस मामले में मनियर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने दोषी पाया। तीन साल की सजा के साथ ही दो हजार रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया है। न्यायालय ने आदेश दिया कि जुर्माने की धनराशि अदा नहीं करने पर अभियुक्त को एक सप्ताह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।