फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : पांच साल में बढ़े 108545 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। बीएलओ की जांच के बाद पिछले पांच साल में 108545 नए मतदाता शामिल किए गए हैं। लगभग 271637 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम अगस्त 2025 में शुरू हुआ था। बीएलओ ने 14 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर निर्धारित प्रोफार्मा पर वोटरों का सत्यापन किया। बीएलओ ने ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य किया। एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले लोगों के नाम जोड़े गए। मंगलवार को प्रशासन ने संशोधन के बाद वोटर लिस्ट जारी कर दी। मृत्यु व अन्य शहरों में रहने वालों के नाम हटाए गए हैं।


-
इन ब्लाॅकों में जुड़े इतने मतदाता
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संशोधित मतदाता सूची में कुल 108545 मतदाता बढ़ गए हैं। इनमें ब्लाॅक गड़वार में 2524, चिलकहर में 13505, दुबहर में 6171, नगरा में 10711, नवानगर में 2310, पंदह में 3949, बेरुआरबारी में 5800 मतदाता बढ़े हैं। बैरिया में 6309, बेलहरी में 6448, बांसडीह में 4767, मनियर में 4078, मुरलीछपरा में 947, रेवती में 944, रसड़ा में 11233, सीयर में 17731, सोहांव में 4709, हनुमानगंज में 8303 मतदाता बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

-
तहसील में अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

सिकंदरपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मंगलवार को तहसील सिकंदरपुर में पंचायत निर्वाचन के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि नवानगर, पंदह एवं मनियर विकास खंडों की कुल 114 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों अथवा मतदान बूथों पर मतदाता सूची प्रदर्शित की गई है। इस कार्य के लिए कुल 232 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की तैनाती की गई है, जो मतदाता सूची के प्रकाशन एवं निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दिनांक 24 से 30 दिसंबर तक तक मतदाताओं से दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। बताया कि प्राप्त सभी आपत्तियों का परीक्षण कर 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक निस्तारण किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद पंचायत निर्वाचन के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 फरवरी को किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन हर तहसील पर कर दिया गया है। आपत्तियां मांगी गई हैं। इनका निस्तारण संबंधित एसडीएम स्तर से किया जाएगा। नाम जोड़ने का कार्य भी बीएलओ करेंगे। - अनिल कुमार, एसडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें