फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख

विज्ञापन
लालगंज के बहुआरा मौजा में लगी आग के दौरान निकलते लपटे। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
चौकिया मोड़। उभाव थाना क्षेत्र के रामपुर चंदेला गांव में रविवार की सायं लगी आग से तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

उभाव थाना क्षेत्र के रामपुर चंदेला गांव के एएनएम सेंटर के करीब रविवार की सायं किसी कारण से ललिता देवी पत्नी स्व.लालूराम की झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बच्चों के साथ सोई ललिता बाहर निकली और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल की आवाज व आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि इस बीच आग ने विकराल रुप ले लिया और और जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक ललिता की तीनों रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखे घर गृहस्थी के सामान राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें